निर्देशक अरुण तिवारी और निर्माता हरे कृष्ण दूबे की 'डॉक्टर बाबू' की शूटिंग शुरू हुई सुरियावां में
सत्यम सिने विजन बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म 'डॉक्टर बाबू' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सुरियावां में शुरू हो गई है। बता दें कि अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म 'डॉक्टर बाबू' का शुभ मुहूर्त उत्तर प्रदेश की पावन भूमि विंध्याचल धाम में विधिवत पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ-साथ माता की आरती करके भक्तिभाव के साथ धूमधाम से संपन्न किया गया। उसके बाद इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सुरियावां के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर की जा रही है। इस फ़िल्म का कुशल निर्देशन जाने माने फ़िल्म निर्देशक अरुण तिवारी कर रहे हैं और इस फ़िल्म का निर्माण फ़िल्म निर्माता हरे कृष्ण दूबे कर रहे हैं। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में कुणाल सिंह राजपूत, श्रुति राव और प्रमोद शुक्ला नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी शानदार केमेस्ट्री नजर आने वाले हैं। वे अपने फैंस व ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता हरे कृष्ण दूबे हैं। निर्देशक अरुण तिवारी हैं। लेखक सभा वर्मा, गीतकार मुन्ना दूबे, मनोज भास्कर, संगीतकार प्यारेलाल यादव कवि, मुन्ना दूबे रमेश राज मौर्य, डीओपी नीलेश पांडेय, डांस मास्टर रेहान, आर्ट डायरेक्टर डबलू बिहारी, असिस्टेंट डायरेक्टर किरण मिश्रा, सुनील पांडेय, जीतू, ईपी प्रमोद शुक्ला और प्रोडक्शन कंट्रोलर जावेद शेख हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार कुणाल सिंह राजपूत, श्रुति राव, प्रमोद शुक्ला, इंद्रसेन यादव, संजीव मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, रागिनी राय, अभय राय, अवनीश तिवारी, संदीप सिंह, मन्नू द ग्रेट, जागृति गुप्ता, नागेन्द्र गुप्ता आदि हैं। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही यह फिल्म संपूर्ण पारिवारिक और सामाजिक है, जोकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म को लेकर के फिल्म निर्माता हरे कृष्ण दूबे और निर्देशक अरुण तिवारी बहुत ही उत्साहित हैं।