गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का धमाकेदार लोकगीत 'करिहईया डोले' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज के लोग बाग दीवाने हैं। उनकी मधुर स्वर सुनकर श्रोता लोग मुरीद बन जाते हैं। वहीं ब्यूटीफुल अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी नजाकत भरी अदायगी से भोजपुरी जगत में सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने मोहिनी मुस्कान और कजरारे नैनों से सबका मन मोह लेती है। ऐसे में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी में नया भोजपुरी धमाकेदार लोकगीत 'करिहईया डोले' आडियंस के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को संगीतप्रेमी खूब पसंद कर रहें हैं।
इसके लोकगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी रेड कलर की रेशमी साड़ी पहने मुस्कुराते हुए कमरे बाहर निकल रही हैं। जिसे देखकर उनकी सहेलियां इशारों इशारों में कुछ पूछती हैं, तो वह शरमा जाती है और अपनी सखियों से कहती है कि...
'कोरवा में भोरवा से सेजिया घुमावस घर भा गोले गोले, हमर पातर छीतर बाड़े सइयाँ हो जोर से करिहईया डोले...'
इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने बताया कि 'जब यह सांग मुझे गाने को मिला तो इसका लिरिक्स पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा था। इस सांग को गाते समय मुझे मजा आया। यह गाना श्रोताओं को बहुत पसंद आ रहा है। इसके लिए मैं बहुत खुश हूँ। साथ ही मेरा गाया हुआ यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है, जोकि मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है।'
एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'यह सांग मस्ती से भरपूर है, जिसे देखकर हर कोई इंज्वॉय कर रहा है। इस गाने में मुझे परफार्मेंस करने में बहुत मजा आया था। इस गाने की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिला है। इतना शानदार सांग की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी दिल से धन्यवाद देती हूं।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'करिहईया डोले' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर सैंडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।