ठंड का बढ़ा कहर अलाव तापने पर मजबूर हुआ बंदर
प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है इंसान तो इंसान जानवर भी ठंड से परेशान हो गए हैं ठंड का आलम यह है कि बंदर भी अलाव तापने पर मजबूर हो गए हैं। ठंड और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई है जिससे गाड़ियां रेंगने पर मजबूर हो गई है। इस पहाड़ का पानी वाली ठंड ने लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। लोग सड़कों पर निकलने से बच रहे हैं। ठंड और शीत लहर के कारण स्कूली बच्चे भी कांपते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं और कांपते हुए ही घर वापस आ रहे हैं।