निजामाबाद थाना प्रांगण में मनाया गया देश का 76 वा गणतंत्र दिवस।
प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़। निजामाबाद थाना परिसर को आज रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था।थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सभी सिपाहियों को परेड कराया गया।थाना प्रांगण में हीरेंद्र प्रताप सिंह ने गणतंत्र दिवस के 76वें वर्ष गांठ पर ध्वजारोहण करते हुए झंडे को
सलामी लेते हुए राष्ट्रगान किए
तथा समस्त कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता एवम अखंडता सुरक्षित रखने तथा उसे सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करूंगा।मैं यह भी पुष्टि करता हूं कि कभी भी हिंसा का सहारा नही लूंगा और वर्ग भाषा और क्षेत्र से संबंधित मतभेदों और विवादो या अन्य राजनीतिक अथवा धार्मिक समस्याओं का समाधान शांति तथा संवैधानिक तरीके से करूंगा।इस अवसर पर थाने के समस्त कर्मचारी उपनिरीक्षक,कांस्टेबल,महिला उपनिरीक्षक,और महिला कांस्टेबल उपस्थित रहे।