काजल त्रिपाठी और काजल राज का लोकगीत 'साड़ी पहिरल ना जाला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
अनेक सुपरहिट भोजपुरी गाना देकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। हर गानों में उनके लटके झटके लोग देखते के देखते रह जाते हैं। इसी कड़ी में अदाकारा काजल त्रिपाठी नया धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत 'साड़ी पहिरल ना जाला' सिंगर काजल राज के साथ लेकर आई हैं। जिसे देखकर व सुनकर लोगों का मिजाज मस्त हो रहा है। इस गीत को सिंगर काजल राज बहुत ही सुरीली आवाज में गाया है, जोकि हर किसी को बहुत ही कर्णप्रिय लग रहा है। इस गाने में काजल त्रिपाठी ने अपनी अदा और डांस का तड़का लगाकर बिजली गिरा रही हैं। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो सांग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस सांग के वीडियो में अभिनेत्री काजल त्रिपाठी सुर्ख लाल साड़ी पहने अपने हुश्न का जलवा बिखेर रही हैं। इस सांग का ऑडियो और वीडियो बहुत ही शानदार बनाया गया है।
इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी साड़ी पहनने में कम्फर्ट फील नहीं कर पा रही है। वह अपने हसबैंड अवनीश आर्या से अपनी प्रॉब्लम बताती है और साड़ी की जगह सूट लाने की बात कहती है। काजल अपने हसबैंड से कहती हैं कि...
'साड़ी के प्लेट सेट होला ना राजा जी, पहिरे ना आवे हमके तू ही पहिरा द जी, चली जब रहिया त बड़ी अझुराला, सूट सिलवा द बलमुआ साड़ी पहिरल ना जाला...'
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'इस गाने की सबसे खास बात यह है कि ये सांग साड़ी पर बनाया गया है और साड़ी मेरा फेवरेट ड्रेस है। इस गाना की शूटिंग करके मुझे बहुत मजा आया। इस सांग की मेकिंग में रत्नाकर कुमार सर ने कोई कसर नहीं छोड़ा है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। इस सांग अपना प्यार देने के लिए सभी को दिल से थैंक्यू!'
सिंगर काजल राज ने कहा कि 'मुझे खुशी है कि इतना बेस्ट सांग गाने का मुझे मौका मिला। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से आभार व्यक्त करती हूं। मेरी आवाज में गाया हुआ यह भोजपुरी लोकगीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इसका ऑडियो और वीडियो श्रोताओं को पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'साड़ी पहिरल ना जाला' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर काजल राज ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने अट्रैक्टिव लुक में अपने हुश्न का बिजली गिरा रही हैं। उनके साथ एक्टर अवनीश आर्या नजर आ रहे हैं। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।