काजल त्रिपाठी और करिश्मा कक्कड़ का लोकगीत 'राजा जी के रहते' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
सुपरहिट भोजपुरी गाना 'केकरा के देले बाड़ा दिल' का दस मिलियन का जश्न मनाने बाद एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी नया धमाकेदार भोजपुरी गाना 'राजा जी के रहते' लेकर आई हैं, जिसमें उन्होंने ऐसा डांस का तड़का लगाया है कि लोग देखते के देखते रह जाते हैं। इस गाने को भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड अपनी मधुर गायकी से तहलका मचाने वाली सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। यह भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के रहते' लेकर आई हैं। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो सांग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
इसके वीडियो में अभिनेत्री काजल त्रिपाठी चम चमाती सिल्वर कलर की लहँगा चोली पहने अपने हुश्न का जलवा बिखेर रही हैं। इस सांग का ऑडियो और वीडियो बहुत ही शानदार बनाया गया है।
इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने हसबैंड के साथ ब्लू फरारी कार अपने मायके आती है। उसको इतनी महँगी गाड़ी में बैठी देखकर उसकी सखियाँ उसे घेर लेती हैं। तब काजल अपनी सेखी बघारते हुए कहती हैं कि...
'सखी ससुरार में बहार हम लूटी, सझिये के सूती अबेर कके उठी, के कही माथा मुँह खोली ये सखी, हमरा राजा जी के रहते के बोली ए सखी,
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'इस गाने की शूटिंग फरारी कार में करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने की शूटिंग बड़े पैमाने पर की गई है। इस सांग की मेकिंग में रत्नाकर कुमार सर ने कोई कसर नहीं छोड़ा है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। इस सांग अपना प्यार देने के लिए सभी को दिल से थैंक्यू!'
सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने कहा कि 'मुझे खुशी है कि इतना बेस्ट सांग गाने का मुझे मौका मिला। मेरा गाया हुआ यह भोजपुरी लोकगीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इसका ऑडियो और वीडियो श्रोताओं को पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के रहते' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने अट्रैक्टिव लुक में अपने हुश्न का बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।