पवन सिंह की फिल्म 'पॉवर स्टार' देखने तीसरे दिन भी दर्शक उमड़े आनंद मंदिर सिनेमा वाराणसी में
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिला है। जी हाँ! सुपरहिट फिल्म 'जय हिन्द' के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब और फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर 'पॉवर स्टार' से तहलका मचा दिया है। बता दें कि वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल में शुक्रवार से प्रदर्शित की गई पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' को बंपर ओपनिंग मिली है। वहीं रविवार को तीसरे दिन भी दर्शकों का हुजूम आनंद मंदिर सिनेमा हॉल पर देखने को मिला। पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुई मारधाड़, नाच, गाना और रोमांच से भरपूर फिल्म 'पावर स्टार' को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दशकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला है। पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्तकंठ से फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और पवन सिंह के पावर का भी खूब बखान किया है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा परचम लहराने वाली फिल्म पावर स्टार को लेकर आनंद मंदिर सिनेमा हॉल के ओनर आकाश दूबे ने काफी तारीफ किया है। उन्होंने आनंद मंदिर सिनेमा के फेसबुक पेज पर फिल्म के बारे में बहुत अच्छा रिव्यु लिखा है। उन्होंने लिखा है कि 'इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म पावर स्टार रही है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' का निर्माण मैड्ज मूवीज के बैनर तले किया गया है। इस फ़िल्म की प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब हैं। निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह 'टाइगर', प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक हैं। मेहमान भूमिका में ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह और आस्था सिंह हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफताब ने लिखा है। इसके संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम आकाश हैं।
फिल्म की सफलता को लेकर के पवन सिंह ने कहा कि 'दर्शक हमारे भगवान हैं और भगवान रूपी दर्शकों ने फ़िल्म को सुपरहिट किया है। इसके लिए मैं अपने सभी फैंस व चाहने वालों और सिनेप्रेमियों को तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही अच्छी फिल्म का निर्माण किया है।'
वहीं फिल्म के निर्देशक फिरोज खान के बारे में पवन सिंह ने कहा कि 'वह कमाल के डायरेक्टर हैं, वे जो सोचते हैं, वह स्क्रीन पर बखूबी उतरते हैं। उनके निर्देशन में काम करके मुझे अच्छा लगता है। फिल्म के सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।'
फिल्म में पवन सिंह को वास्तविक रूप में चित्रित किया जाएगा साथ ही उनकी जीवन यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। पवन इस भूमिका के लिए समर्पित रूप से तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य इस सिनेमाई चित्रण से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करना है। फ़िरोज़ खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिंह की जीवनशैली के असाधारण चित्रण के लिए भोजपुरी उद्योग में ध्यान आकर्षित किया है। मैडज़ मूवीज़ के तहत निर्मित 'पावर स्टार' का निर्देशन मधु शर्मा और समीर आफताब ने किया है। स्टार कलाकारों में पवन सिंह, मधु शर्मा, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह टाइगर, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, संजय वर्मा, अजय पटेल, अभिषेक नज़र, हेमलाल कौशल और सुजीत सार्थक शामिल हैं। इसके अलावा, रक्षा गुप्ता, रितु सिंह, डिंपल सिंह और आस्था सिंह ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।