काजल त्रिपाठी, नील स्टार और राजनंदनी का भोजपुरी लोकगीत 'राजा खाईं हमार किरिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी मनोरंजन की दुनियां में अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी दिलकश अदा और मन मोहिनी मुस्कान के लिए जानी जाती है। उनके डांस मूवमेंट के करोड़ों की तादाद में लोग दीवाने हैं। ऐसे में संगीतप्रेमियों के मनोरंजन के लिए एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी भोजपुरी लोकगीत 'राजा खाईं हमार किरिया' लेकर आई हैं। उन्होंने एक्टर नीला तारा और सिंगर राजनंदनी के साथ जबरदस्त धमाल मचा दिया है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को सिंगर राजनंदनी ने मधुर स्वर में गाकर सबका मन मोह लिया है। वह अपनी सुरीली आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। वहीं इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी स्काई ब्लू साड़ी पहने अपनी मोहक अदायगी से बिजली गिरा रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच लेवल पर किया गया है।
इन गाने में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का हसबैंड नील स्टार रात भर घर नहीं आया है। वह किसी और की बाहों में रात बिताकर सुबह घर आता है, जबकि काजल रात भर अपने हसबैंड के इंतजार में जागती रहती है और तरह-तरह के ख्याल उसके मन में आते रहते हैं। वह अपने हसबैंड पर नाराज होते हुए कहती है कि...
'रात भर जागल रही, टेंशन में पागल रही, ये सोचि सोचि होत रहे ईहे फिकिरिया, हरे रात भर रहला कवना के तू भिरिया, बोला ए राजा हमार खाई के किरिया...'
इस गीत को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ना मेरे लिए बहुत बड़ा गुडलक रहा है। मेरी कोशिश रहेगी मैं अपने हर काम में हमेशा अपना बेस्ट दूँ और ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती रहूं। इस गाने में हमने खूब धमाल मचाया है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।'
वहीं सिंगर राजनंदनी ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़कर मुझे बहुत खुशी है। इस म्यूजिक कंपनी से मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग गाने का मौका मिल रहा है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'राजा खाईं हमार किरिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राजनंदनी ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा दिया है। उसके साथ एक्टर नील स्टार ने जोरदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।