अविनाश यादव ने भोजपुरी फिल्म 'लाडली' से जीता दिल, सिनेमाघरों में दर्शकों ने किया तारीफ
भोजपुरी सिने जगत के राइजिंग स्टार अविनाश यादव ने बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'लाडली' में शानदार अभिनय करके दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके किरदार की और फ़िल्म की खूब तारीफ हो रही है। बता दें कि प्रदुमन परदेसी, अविनाश यादव, तनु श्री और प्राची सिंह के शानदार अभिनय से सजी फैमिली ड्रामा से भरपूर संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म 'लाडली' बिहार के कई सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। इस फ़िल्म का ट्रेलर साउंडटैक्स म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर पहले हैंरिलीज किया जा चुका है, जिसे भरपूर प्यार मिला है।
गौरतलब है कि फिल्म 'लाडली' के मुख्य कलाकार प्रदुमन परदेसी, अविनाश यादव, तनु श्री, प्राची सिंह, अमित शुक्ला, हीरा यादव, किरण यादव, रिंकू भारती, लोटा तिवारी, डॉ कामेंद्र सिंह, शंकर सिंह, अजय सूर्यवंशी, स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी, मनोज सिंह हैं। सभी कलाकारों ने अपना बेहतरीन अदाकारी किया है। लीलावती फ़िल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्डवाइड बैनर के तले निर्मित की गई फिल्म 'लाडली' के निर्माता अविनाश यादव हैं। फिल्म के निर्देशक कली शंकर हैं। कार्यकारी निर्माता अरुण कुमार, लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारे लाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, डॉ. कामेंद्र सिंह, प्रकाश बारूद, कुमार सिंह हैं। सिंगर प्रियंका सिंह, खुशबू झा, मोहन राठौर, आलोक कुमार हैं। फ़िल्म का छायांकन सूरज यादव, संपादन संतोष हरावड़े ने किया है। एक्शन मास्टर हीरा यादव, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। कला बादल, वीएफएक्स रितेश दफ्तरी, डीआई हेमंत थापा, प्रोडक्शन मनोज सिंह, मुन्ना जी ने किया है।
फ़िल्म निर्माता व अभिनेता अविनाश यादव ने कहा कि 'फ़िल्म लाडली पूरी तरह से बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेर रही है। यह फिल्म दर्शकों को पूरा एंटरटेन कर रही है। फ़िल्म की कहानी साफ सुथरी और परिवारिक है। इसमें भाई बहन के प्यारे रिश्तों को बख़ूबी दिखाया गया है। आप सभी दर्शकों से गुजारिश है कि यह फ़िल्म आप सब अपने नजदीकी सिनेमाघरों फ़िल्म देखने जरूर जाइए और हमारा हौसला बढ़ाएं।'
